Monday, June 22, 2026
Homeबेतियामुख्यमंत्री ने 10 लाख महिलाओं को दस हज़ार रुपये का अन्तरण किया।

मुख्यमंत्री ने 10 लाख महिलाओं को दस हज़ार रुपये का अन्तरण किया।

पश्चिम चंपारण में मुख्यमंत्री महिला रोजगार रोजगार से अब तक 7.20 लाख महिलायें लाभान्वित।

जीविका दीदी सुनीता देवी ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बातों को रखा।

महिला रोजगार जैसी योजना लाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

बेतिया मोहन सिंह।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत 10 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से ₹1000 करोड़ की राशि का अन्तरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय सभागार बेतिया में आयोजित किया गया, जिसमें बिहार सरकार के मंत्री नारायण प्रसाद, जिलाधिकारी, धर्मेंद्र कुमार, उपविकास आयुक्त, सुमित कुमार, डीपीएम, जीविका, आरके निखिल के अतिरिक्त बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं ।

इस योजना अंतर्गत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को रोजगार शुरु करने के लिये आर्थिक सहायता दिये जाने का प्रावधान है।

महिलाओं को अपनी पसंद का रोजगार शुरु करने के लिये प्रारंभिक राशि ₹10 हजार दी जा ने रही है। बाद में उनके रोजगार के आकलन के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है। पसंद के रोजगार हेतु प्रशिक्षण की भी व्यवस्था इस योजना के अंतर्गत है।

आज इस अंतरण कार्यक्रम में जिले के रामनगर प्रखंड की सुनीता देवी को माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बातों को प्रस्तुत करने का मौका मिला। सुनीता देवी माननीय मुख्यमंत्री को महिलाओं में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार जैसी योजना लाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। सुनीता देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस योजना से महिलाओं में नई उम्मीद की किरण जगी है और महिलाओं में रोजगार करने की होड़ सी मची है।साथ ही साथ सुनीता देवी ने जीविका जैसी योजना, बच्चों के लिए छात्रवृति योजना, पोशाक योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

इस अवसर पर मंत्री
नारायण प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने पूरे बिहार में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह खोली है। आज 10 लाख लाभुक महिलाओं को राशि अंतरण के साथ सरकार ने यह साबित किया है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पश्चिम चंपारण की महिलाएँ रोजगार के क्षेत्र में शानदार पहल कर रही हैं, और राज्य सरकार उनके हर कदम पर सहयोग तथा मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी।

इस मौके पर जिलाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने पश्चिम चंपारण जिले की महिलाओं का रोजगार करने के प्रति रुझान की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस योजना के लाभार्थियों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आर. के. निखिल ने जानकारी दी अब तक जिले कि 7.20 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है और सिर्फ आज जिले की 42975 लाभार्थियों को इसका लाभ पहुँचा है। उन्होंने बताया अधिकतर महिलाओं ने अपना छोटा रोजगार जैसे किराना दुकान, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन जैसा कारोबार शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes