


मझौलिया से बब्लु पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनुअरिया चौक के समीप एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां आज 18 नवंबर मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे रात्रि ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे सुगौली चीनी मिल के गार्ड रविकांत तिवारी उर्फ मंटू तिवारी (45) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।मृतक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र रानिपकड़ी वार्ड 43 निवासी और सेना से अवकाश प्राप्त जवान थे। वर्तमान में सुगौली चीनी मिल में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5 बजे वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेनवरिया के निकट एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल रविकांत तिवारी को डायल 112 की टीम ने तुरंत जीएमसीएच पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिवार में पत्नी बबीता देवी, दो बेटियां—प्रिया कुमारी (15), अनन्या कुमारी (16) और एक बेटा शशांक कुमार (11) के अलावा छोटे भाई शशिकांत तिवारी सहित पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।


