


मझौलिया से बब्लु पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनुअरिया चौक पर सोमवार के दिन सीतामढ़ी जिले के बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार उर्फ रानू सिंह का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। क्षेत्र के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और उनसे मुलाकात कर विकास कार्यों को लेकर अपनी अपेक्षाएँ भी रखीं। स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक विधायक का स्वागत करते हुए उनके साथ तस्वीरें लीं।
विधायक रानू सिंह ने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली से संबंधित मुद्दों पर तेजी से काम कराया जा रहा है तथा आगे भी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम जारी रहेगा।सम्मान समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ उपस्थित अभय कुमार लाल सरैया टैक्स अध्यक्ष मंटू कुशवाहा समिति सदस्य विक्रम शाह पप्पू पटेल दीपू पटेल अरविंद पटेल रुद्र प्रताप सिंह बिट्टू कुमार आदि लोगों ने स्वागत किया


