Saturday, April 25, 2026
Homeबेतियाबेतिया विधानसभा चुनाव: निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रोहित सिकारिया की एंट्री...

बेतिया विधानसभा चुनाव: निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रोहित सिकारिया की एंट्री ने बदले राजनीतिक समीकरण

बेतिया मोहन सिंह।

आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच बेतिया सीट पर चुनावी मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है। परंपरागत रूप से दो बड़े दलों के बीच रहने वाली जंग में इस बार एक नए चेहरे की एंट्री ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। सूत्र बताते है कि बेतिया नगर निगम की मेयर के पति रोहित सिकारिया ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है।

सिकारिया की इस घोषणा ने चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले रोहित सिकारिया को मेयर के पति होने के नाते पहले से ही शहर के कई इलाकों में पहचान मिली हुई है। इसके अलावा, वे लंबे समय से विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं, जिससे उन्हें एक जननेता के रूप में भी देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो रोहित सिकारिया का निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरना पारंपरिक दलों—विशेषकर एनडीए और महागठबंधन—के लिए चिंता का विषय बन सकता है। सिकारिया दोनों दलों के पारंपरिक वोटबैंक में सेंध लगाने की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं, जिससे बेतिया में एक बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है

बेतिया सीट पर अब मुकाबला केवल दिग्गज नेताओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए और अप्रत्याशित चेहरों की मौजूदगी ने चुनाव को और अधिक दिलचस्प बना दिया है। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार की दिशा और मतदाताओं का रुझान यह तय करेगा कि क्या रोहित सिकारिया बेतिया की राजनीति में एक नया अध्याय लिख पाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes