Saturday, April 25, 2026
Homeबेतियानगर निगम क्षेत्र में 28 मुक्तिधाम का 4.14 करोड़ से नवनिर्माण: गरिमा

नगर निगम क्षेत्र में 28 मुक्तिधाम का 4.14 करोड़ से नवनिर्माण: गरिमा

मृतक परिवार के पास पड़ोस में सुविधा और पर्यावरण संरक्षा को लेकर लिया निर्णय,

वार्ड 2 में चंद्रावत नदी के तूफानी घाट पर नव निर्मित ‘मुक्ति धाम’ का महापौर ने एई के साथ किया निरीक्षण,

समर्सेबल बोरिंग व मोटर पंप के साथ लाखों के संरचना की सुरक्षा पर विशेष निगरानी का आदेश,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कुल 28 मुक्ति धामों का अलग अलग निर्माण को नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित किया गया है। इस पर कुल कुल 4,13,79,528 लागत को स्वीकृति प्रदान की गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इन सुविधाओं के विस्तार से मृतक परिवार के पीड़ित लोगों को अपने पास पड़ोस में सुविधा प्राप्त होने के साथ पर्यावरण संरक्षा की भी पूर्ति होगी। महापौर ने बुधवार को एई कृष्णा कुमार के साथ वार्ड 2 में चंद्रावत नदी के तूफानी घाट पर नव निर्मित ‘मुक्ति धाम’ का स्थल निरीक्षण किया। इस मौके पर महापौर ने लाखों की खर्च से समर्सेबल बोरिंग, मोटर पंप के साथ पूरी संरचना की सुरक्षा पर विशेष निगरानी का आदेश दिया।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसके अलावा वार्ड 36 के बैराठ में माई स्थान के पास मुक्तिधाम के निर्माण पर 13,01,669 रूपये की लागत आई है। इसके अलावा वार्ड 37 बरवत परसराइन में 14,57,159 रुपए की लागत से मुक्ति निर्माण पूरा हो चुका है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसी प्रकार वार्ड 2 में तूफानी घाट मुक्तिधाम 13,11,700 रुपए से बनकर तैयार हो गया है। महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के वार्ड 27 के मैनाटाड़ रोड में करीब 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण की स्वीकृति दी गई है। वही वार्ड 27 के हजमा टोला में करीब 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण को स्वीकृति दी गई है। वार्ड 28 में ओपी थाना के पास करीब 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण को स्वीकृति देना शामिल है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसी प्रकार वार्ड 29 बानु छापर के यादव टोली में करीब 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण होना है। वार्ड 33 पावर ग्रीड के पास करीब 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण स्वीकृत हुआ है। वार्ड 33 में नवका हत्ता ग्रीड के पीछे करीब 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण कार्य शामिल है। वार्ड 33 में पोखर भिण्डा में करीब 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण शामिल है। इसी प्रकार वार्ड 34 रामपुर गनौली में करीब 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण को स्वीकृति दी गई है। वार्ड 34 गनौली मुसहर टोली के बगल में करीब 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण को स्वीकृति दी गई है। वार्ड 35 लोहार पट्टी में करीब 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण को स्वीकृति दी गई है। वही वार्ड 35 बेलदारी में करीब 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण होना है। वार्ड 38 में बरवत सेना बुढ़वा पुल के पास करीब 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण शामिल है। वार्ड 38 बरवत लच्छु में करीब 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण को स्वीकृति दी गई है। वार्ड 39 में करीब 15 लाख से हरदिया बड़ी नहर के पास मुक्तिधाम एवं प्लेटफार्म का निर्माण स्वीकृति मिली है। वार्ड 40 नवका टोला बड़ी नहर के पास करीब 15 लाख से मुक्तिधाम एवं प्लेटफार्म का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है। वही वार्ड 41 सरैया बड़ी नहर के पास करीब 15 लाख से मुक्तिधाम एवं प्लेटफार्म का निर्माण होना है। वार्ड 42 परवतिया नवका टोला बड़ी नहर के पास भी करीब 15 लाख से मुक्तिधाम का निर्माण शामिल है। वार्ड 43 रानी पकड़ी गुलरिया माई स्थान के पास भी 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण शामिल है। वार्ड 43 निमिया माई स्थान के पास में 15 लाख की लागत से मुक्तिधाम प्लेटफार्म निर्माण
शामिल है। वार्ड 43 में कोहड़ा नदी के किनारे भी 15 लाख से मुक्तिधाम एवं प्लेटफार्म निर्माण शामिल है। वार्ड 43 घुरौआ पुल के पास करीब 15 लाख से मुक्तिधाम निर्माण को स्वीकृति मिली है। वार्ड 44 में करीब 15 लाख से पिपरा पकड़ी में मुक्तिधाम का निर्माण कार्य शामिल है। वही वार्ड 45 में खैरी टोला बड़ी नहर के पास मुक्तिधाम एवं प्लेटफार्म का निर्माण कार्य होना है, जिसकी प्राक्कलित राशि 15 लाख है। नगर निगम अन्तर्गत वार्ड 38 बरवत सेना में करीब 15 लाख की लागत से मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार कार्य शामिल है। वही वार्ड 02 में स्थित जमुनिया घाट के समीप 13,09,000 रूपये से शवदाह गृह का निर्माण होना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes