Thursday, April 23, 2026
Homeबेतियाबखरिया पोखरा कुर्मी टोला में क्रिकेट टूर्नामेंट का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ...

बखरिया पोखरा कुर्मी टोला में क्रिकेट टूर्नामेंट का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बखरिया पोखरा स्थित कुर्मी टोला में निशांत T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में पूर्व सरपंच मनोज प्रसाद, सरपंच प्रतिनिधि पूरण दास तथा पूर्व वार्ड सदस्य संदीप पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद आपसी भाईचारा, अनुशासन और शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की कई टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच से पहले खिलाड़ियों ने मैदान में पंक्तिबद्ध होकर अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता कई दिनों तक चलेगी और विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।स्थानीय ग्रामीणों की भी अच्छी भागीदारी रही। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित वार्ड सदस्य कमलेश कुमार, विजय शाह, दीपू पटेल, बिरजू पटेल चंदन प्रसाद बृजेश पटेल,मंगेश कुमार अंशु कुमार गुड्डू कुमार,दीपक कुमार अंशु कुमार फिरोज आलम राजकुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes