

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
बेतिया/मझौलिया पुलिस ने शनिवार के दिन पूर्व के चाकू विवाद और शराब मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मारपीट और चाकूबाजी के पुराने मामले में माधोपुर मलाही टोला निवासी शिव पूजन कुमार (पिता स्व. सत्यनारायण चौधरी) को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, शराब कांड से जुड़े मामले में रमपुरवा महनवा पंचायत के सेमुआपुर निवासी दो सगे भाई शिव शंकर यादव और रमाशंकर यादव (दोनों पिता बचन यादव) को भी पुलिस ने दबोच लिया। बताया गया कि ये दोनों पूर्व से दर्ज शराब मामले में फरार चल रहे थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता साफ नजर आ रही है।


