

बेतिया मोहन सिंह।
घरों में सबसे ज्यादा सरसों तेल का इस्तेमाल किया जाता हैं, लेकिन कुछ व्यापारी चंद पैसों के मुनाफे को लेकर लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहें हैं और मिलावटी सरसों का तेल धड़ल्ले से बाजारों में बेचे जा रहे हैं, जिससे आमलोगों के स्वास्थ्य पे इसका प्रभाव पड़ता हैं, ऐसे ही मिलावटी व्यापारियों एवं तेल मील के खिलाफ प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए 2700 लीटर संदिग्ध सरसों तेल जब्त करते हुए दो प्रतिष्ठानों को सील कर दिया हैं.
मामला बेतिया के चनपटिया का हैं जहां मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफएसएम की टीम ने चनपटिया बाजार में छापेमारी की। इस दौरान एक तेल मील सहित दो दुकानों से करीब 2700 लीटर संदिग्ध सरसों तेल जब्त कर दोनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। अलग-अलग ब्रांड के तेल के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।एफएसएम अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि तेल मिल संचालक म. मेराज एवं दुकानदार संजय कुमार केशरी की दुकानों से करीब 180 टीनों में रखा गया सरसों तेल बरामद किया गया। अंचलाधिकारी कमलकांत सिंह व अपर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


