Wednesday, April 22, 2026
Homeबेतियापुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा " जनता दरबार " का...

पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा ” जनता दरबार ” का लौरिया थाना परिसर में आयोजन

बेतिया मोहन सिंह।
पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के निर्देशानुसार आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को डॉ० शौर्य सुमन, (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, प0 चम्पारण, बेतिया के द्वारा बेतिया लौरिया थाना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों के समस्याओं/मामलों को सुनने के उपरांत उनका त्वरित समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, बेतिया द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस-जनता संबंध को मजबूत करना, जनप्रतिनिधियों/ आमजनों की समस्या का त्वरित निष्पादन, महिलाओं एवं किशोरियों की समस्याएं का त्वरित निष्पादन एवं भय मुक्त वातावरण बनाने हेतु तथा पुलिंसिग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम अनवरत् जारी रहेेगी। वही पुलिस अधीक्षक द्वारा लौरिया थाने का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के गहनता से पुलिस रिकॉर्ड का अध्ययन किया और साथ ही कई सख्त आदेश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes