

बेतिया मोहन सिंह।
श्री राम सनातन सेवा मंच पश्चिम चंपारण के तत्वाधान में बांग्लादेश में हो रहा है हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में एक आक्रोषपूर्ण मसाल जुलूस निकल गया।जो नगर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए शोवा बाबू चौक पहुंच कर एक आम सभा में तब्दील हो गई और बांग्लादेश में हो रहे हिंदू एवं अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में कई वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया।साथ ही प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी भारत सरकार से बांग्लादेश में किए जा रहा है हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे थे। मसाल जुलूस का नेतृत्व सनातनी झूलन प्रसाद साहू कर रहे थे।


