Thursday, June 18, 2026
Homeपटनामहिला को थप्पड़ मारने वाला पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

महिला को थप्पड़ मारने वाला पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

बेतिया मोहन सिंह।
कुमारबाग थाना क्षेत्र से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक सिपाही किसी महिला को थप्पड़ मरते हुए नजर आ रहे हैं।

      वीडियो की जांच के उपरांत ये तथ्य सामने आया है कि घटना  दिनांक 16 मार्च 2025 का है और घटनास्थल कुमरबाग थाना अंतर्गत तिरहुतिया चौक है।112 की गाड़ी को सूचना मिली थी कि भुवाली और देवेंद्र साह के मध्य भू विवाद को लेकर मारपीट की जा रही है।112 के पुलिस पदाधिकारी थानाध्यक्ष को सूचित करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।पुलिस बल द्वारा तत्काल लोक व्यवस्था संधारण हेतु एहतियात के तौर पर दोनो ही पक्षकार को थाना ले जाने का प्रयास किया गया।वहां उपस्थित परिवार के लोगो द्वारा पक्षकारों को थाना ले जाने का विरोध किया जा रहा था।इसी बीच पुलिस के कार्य में लगातार अवरोध करने पर एक सिपाही द्वारा वहां उपस्थित एक महिला को थप्पड़ मार दिया गया।

         महिला पर थप्पड़ चलाने वाले सिपाही को चिन्हित कर लिया गया है।तत्काल प्रभाव से सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच कर अग्रतर विधिक करवाई की जा रही है। 

बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes