


मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी आदित्य सिंह के दरवाजे से बीती रात बाइक चोरी की घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाते हुए चोरी कर लिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक के आसपास रेकी करते हुए दिखाई देता है और मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो जाता है।सुबह जब पीड़ित की नींद खुली तो बाइक गायब देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने मझौलिया थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही मझौलिया पुलिस हरकत में आई है यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाअध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही चोर की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।


