Saturday, August 1, 2026
Homeबेतियाजिला पदाधिकारी ने लौरिया स्थित विश्व प्रसिद्ध अशोक स्तंभ का किया मुआयना।

जिला पदाधिकारी ने लौरिया स्थित विश्व प्रसिद्ध अशोक स्तंभ का किया मुआयना।

बेतिया मोहन सिंह।
जिला पदाधिकारी, तरनजोत सिंह ने आज लौरिया प्रखंड अंतर्गत अवस्थित विश्व प्रसिद्ध अशोक स्तंभ का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत लौरिया द्वारा अशोक स्तंभ के ऐतिहासिक महत्व, वर्तमान स्थिति एवं संरक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी जिला पदाधिकारी को दी गई।

मुआयने के क्रम में जिला पदाधिकारी ने लौरिया–नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर अशोक स्तंभ के समीप अधूरे निर्मित पुल के संबंध में भी विशेष जानकारी ली। उन्होंने पुल निर्माण कार्य की प्रगति तथा यातायात व्यवस्था पर इसके प्रभाव की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित स्थानीय बीडीओ, सीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes