Friday, June 5, 2026
Homeबेतियामझौलिया में ट्रक–बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस जांच में...

मझौलिया में ट्रक–बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नानोसती जगदीशपुर मुख्य मार्ग अवहर पासवान चौक के समीप शनिवार के सुबह सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक और बाइक के बीच आमने–सामने की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा–तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है पुलिस द्वारा मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण के सैरया पिपरा के रहने जुलुम शाह के पत्नी चंपा देवी के रूप में हुई है वहीं परिजनों को भी सूचना दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए बेतिया gmch भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाअध्यक्ष अवनीश कुमार ने दी है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवहर पासवान चौक के समीप यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes