Friday, June 5, 2026
Homeबेतियादुबौलिया स्कूल में मिड डे मील खाने से 8 बच्चे हुए बीमार

दुबौलिया स्कूल में मिड डे मील खाने से 8 बच्चे हुए बीमार

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र के सेनुवरिया पचांयत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुबौलिया में शुक्रवार के 12 दिसंबर को मिड-डे मील का भोजन करने के बाद आठ बच्चों के अचानक बीमार पड़ने की घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे बच्चों को मिड-डे मील के तहत अंडा परोसा गया था। भोजन करने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों को पेट में तेज दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद शिक्षक एवं विद्यालय कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शिक्षकों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए बीमार बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों की स्थिति सही है हालांकि सतर्कता के तौर पर सभी की निगरानी की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां भी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की जांच की मांग की है। वहीं, विद्यालय प्रशासन ने कहा कि वास्तविक कारण की जांच की जा रही है यह जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाफिजुर रहमान ने बताया है कि इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है।इस घटना के बाद इलाके में मिड-डे मील की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes