Friday, June 5, 2026
Homeबेतियाचावल लदा पिकअप पलटा, उपचालक गंभीर रूप से जख्मी

चावल लदा पिकअप पलटा, उपचालक गंभीर रूप से जख्मी

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के राजघाट पुल के समीप शुक्रवार की सुबह एक चावल लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें उपचालक बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया की पिकअप वाहन चनपटिया से चावल लादकर सुगौली की ओर जा रहा था। घना कोहरा के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य में जुटते हुए वाहन में फंसे उपचालक को बाहर निकाला। घायल उपचालक को गंभीर अवस्था में मझौलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीच अस्पताल रेफर कर दिया है।घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पिकअप में लदा चावल सड़क किनारे फैल गया, जिसे बाद में ग्रामीणों और पुलिस की मदद से हटाया गया। पुलिस का कहना है कि घने कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से दुर्घटना हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes