Thursday, April 23, 2026
Homeबेतियाजिले के विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों की हुई सघन जाँच।

जिले के विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों की हुई सघन जाँच।

बेतिया मोहन सिंह। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में जिले में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने हेतु जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य अधीनस्थ पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों की औचक जांच की गई।जांच के दौरान अधिकारियों ने उर्वरकों के भंडारण, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर तथा निर्धारित दरों पर बिक्री की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है और किसी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता नहीं हो रही है।निरीक्षण के क्रम में कई प्रतिष्ठानों को आवश्यक निर्देश दिए गए कि वे सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes