Thursday, April 23, 2026
Homeबेतियास्वास्थ्य संस्थानों पर प्रशासन की सख्ती, अस्पताल, अल्ट्रासाउंड, नर्सिंग होम की हुई...

स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रशासन की सख्ती, अस्पताल, अल्ट्रासाउंड, नर्सिंग होम की हुई जांच।

बेतिया मोहन सिंह। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी तेज कर दी गई है। सिविल सर्जन, पश्चिम चम्पारण ने बताया कि जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में गठित टीम द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों की जांच की गई।उन्होंने बताया कि जांच अभियान के तहत एक अस्पताल, दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों तथा दो नर्सिंग होम की सघन जांच की गई। जिन संस्थानों की जांच की गई उनमें बुद्धा हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी सेंटर, बगहा; कामख्या अल्ट्रासाउंड, रामनगर; किलकारी हॉस्पिटल, लौरिया तथा सस्ता डिजिटल एक्स-रे, रामनगर शामिल हैं।सिविल सर्जन ने कहा कि जांच के दौरान संस्थानों में आवश्यक कागजात, मानकों के अनुपालन तथा उपलब्ध सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। कुछ संचालकों से आवश्यक कागजातों की मांग की गई है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने एवं अवैध रूप से संचालित संस्थानों पर रोक लगाने के उद्देश्य से इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes