



बेतिया मोहन सिंह। पश्चिम चम्पारण जिले के भितहाँ प्रखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध अस्पताल का खुलासा किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी भितहाँ और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई जांच के दौरान यह मामला सामने आया।जांच में पाया गया कि उक्त अवैध अस्पताल का संचालन मधुबनी में पदस्थापित एएनएम अविता देवी द्वारा किया जा रहा था। टीम ने मौके से अवैध रूप से एबॉर्शन (गर्भपात) कराने में इस्तेमाल होने वाली दवाएं और उपकरण बरामद कर जब्त कर लिया है।प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


