Monday, August 3, 2026
Homeबिहारमझौलियाबखरिया पंचायत मे जोखन दास हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

बखरिया पंचायत मे जोखन दास हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत अंतर्गत ओझौलिया पटोखलिया वार्ड नंबर 6 गांव में कल दिनांक रात 7,बजे बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया है और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया घटित घटना जोखन दास हत्याकांड में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में मृतक जोखन दास की हत्या को लेकर चार लोग को नामजद कर आरोपियों के विरुद्ध मझौलिया थाना में प्राथमिक दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई और त्वरित छापेमारी अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं स्थानीय सूचना के आधार पर दो आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes