Monday, August 3, 2026
Homeबिहारमझौलियामझौलिया में आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिला पोषण ट्रैकर व टीएचआर एंट्री का...

मझौलिया में आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिला पोषण ट्रैकर व टीएचआर एंट्री का प्रशिक्षण

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया। प्रखंड स्थित आंगनबाड़ी कार्यालय में शनिवार को सुपरवाइजर किरण कुमारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पोषण ट्रैकर के सभी बिंदुओं तथा टीएचआर (टेक होम राशन) एंट्री से संबंधित आवश्यक जानकारियां देना था, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक के दौरान सुपरवाइजर पूजा कुमारी,जया कुमारी एवं रानी कुमारी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एप के सही उपयोग, डेटा एंट्री की प्रक्रिया और रिपोर्टिंग से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया। सेविकाओं को बताया गया कि समय पर और सही एंट्री से ही लाभार्थियों की वास्तविक स्थिति का आकलन संभव है।

किरण कुमारी ने कहा कि पोषण ट्रैकर के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों एवं लाभार्थियों के डेटा की त्वरित निगरानी की जा सकती है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, 0 से 6 वर्ष के बच्चों एवं किशोरियों के पंजीकरण और नियमित ट्रैकिंग पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही कुपोषण की पहचान, आधार सत्यापन, गृह भ्रमण, पोषण सप्लीमेंट वितरण, प्री-स्कूल शिक्षा, विकास चार्ट संधारण,फोटो ट्रेकिंग और टीकाकरण ट्रैकिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी जानकारी दी गई।

उन्होंने सभी सेविकाओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने केंद्रों पर कार्यों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। बैठक में यह भी बताया गया कि सही डेटा एंट्री से सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर पहुंच सकेगा।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे अपने कार्यों में लागू करने का संकल्प लिया। बैठक के सफल आयोजन से आंगनबाड़ी सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes