Monday, August 3, 2026
Homeबिहारमझौलियाशराबी का किशोरी पर जानलेवा हमला, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर...

शराबी का किशोरी पर जानलेवा हमला, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर की आगजनी

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के चैलाभार गांव में उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने किशोरी पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। आरोपी की पहचान मनोज गिरी के रूप में की गई है, जिसने नशे की हालत में आपा खोते हुए किशोरी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते गांव में तनाव फैल गया।
घटना के तुरंत बाद परिजन घायल किशोरी को आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। इस हृदयविदारक घटना की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों में आक्रोश भड़क उठा।
आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित परिजन और ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। गुस्से से भरे ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। आक्रोश इस कदर बढ़ गया कि प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की, जिससे इलाके में तनाव और भय का माहौल और गहरा गया। सड़क जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की और कानून व्यवस्था बहाल करने में जुट गई। पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े आक्रोशित ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार नहीं थे, जिससे स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण बनी रही।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा यह जानकारी मझौलिया थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया है कि प्राथमिक दर्ज कर दी गई है मामले में सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes