Thursday, April 23, 2026
Homeबेतियाकमलनाथ नगर और संत जेवियर्स रोड की दोहरी सड़कों का नवनिर्माण से...

कमलनाथ नगर और संत जेवियर्स रोड की दोहरी सड़कों का नवनिर्माण से पूर्व हटवाए पूरा अतिक्रमण: गरिमा

मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना से चयनित सभी सड़कों का नापी कराकर ही नव निर्माण कराने सशक्त समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित,

हरिवाटिका के ऐतिहासिक शिव मंदिर की चाहरदिवारी और सौंदर्यीकरण के लिए राजस्व पर्षद बिहार से एनओसी मांगने का प्रस्ताव किया गया है पारित,

नगर निगम बोर्ड और सशक्त स्थायी समिति की अनेक बैठकों में पारित विकास योजनाओं के दर्जनों प्रस्तावों पर अमल लटकाने पर महापौर और अन्यान्य सदस्यों ने जताया क्षोभ,

बेतिया मोहन सिंह। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित नगर निगम की सशक्त समिति की बैठक में नगर निगम क्षेत्र में महीनों से लंबित अनेक विकास योजनाओं को त्वरित प्रभाव से गति देने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत चयनित कमलनाथ नगर खीरी चौक से सुप्रिया रोड तथा संत जेवियर्स स्कूल रोड के चौड़ीकरण के साथ नवनिर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही दोनों सड़कों के निर्माण से पूर्व जल्द नापी कराकर इन सड़कों के नव निर्माण से पूर्व अतिक्रमण हटाने का निर्देश भी दिया गया। इसके साथ ही बैठक में ऐतिहासिक कालीबाग मंदिर, हरि वाटिका बस स्टैंड, टाउन हॉल जीर्णोद्धार की स्वीकृत योजना के साथ शहीद पार्क, मुख्य चौक-चौराहा के सौंदर्यीकरण, झिलिया पार्क, कम्युनिटी हॉल और खिरिया घाट विवाह भवन निर्माण सहित नगर निगम क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर महिला चेंजिंग रूम निर्माण योजनाओं की धीमी प्रगति पर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई गई। नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित उपरोक्त योजनाओं के टेंडर प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी को लेकर महापौर एवं समिति के अन्य सदस्यों ने पुनःगहरी आपत्ति दर्ज कराई। वही नगर के हरिवाटिका के ऐतिहासिक शिव मंदिर की चाहारदिवारी और सौंदर्यीकरण के लिए राजस्व पर्षद बिहार से एनओसी मांगने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया द्वारा कारण पृच्छा की गई कि पिपरा में एनएच 727 पर जो कूड़ा गिर रहा है, वह एनएच 727 के अलावा किस प्रवृत्ति की ज़मीन है? बैठक के बाबत महापौर श्रीमती सिकारिया ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर कार्य प्रारंभ नहीं किया जा रहा है। ताकि नगर निगम क्षेत्र का विकास के साथ नगर वासियों को जल्द सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा निविदा प्रक्रिया के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में चार सौ आराम बेंच स्थापित करने के लिए ई.टेंडर की स्वीकृति दी गई। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आज की बैठक में उपरोक्त अनुपालन के विषय को छोड़कर पूर्व की बैठकों की संपूष्टि भी की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes