Sunday, June 14, 2026
Homeबेतियानगर निगम क्षेत्र के प्रवेश-निकास द्वार पर बन रहा सुसज्जित स्वागत द्वार:गरिमा

नगर निगम क्षेत्र के प्रवेश-निकास द्वार पर बन रहा सुसज्जित स्वागत द्वार:गरिमा

नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न प्रवेश/निकास द्वार को आकर्षक गेट पर लग रहे महत्वपूर्ण स्लोगन,

बेतिया राज कालीन यादगार और अन्य ऐतिहासिक व आध्यात्मिक सूचनाओं से सजाएं जाएंगे नगर निगम के सभी प्रवेश द्वार,

बेतिया मोहन सिंह।

निगम क्षेत्र के प्रवेश/निकास द्वार पर साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। बेतिया – चनपटिया रोड में मेहदिया बाड़ी के पास बनाए जा रहे प्रवेश द्वार का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निरीक्षण किया। इस मौके पर महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया नगर निगम क्षेत्र में आज भी पुरातात्विक, संस्कृति, साहित्यिक के साथ अनेक यादगार आज भी उपलब्ध हैं। जहां बेतिया राजकालीन ऐतिहासिक,
आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के यादगार आज भी उपलब्ध हैं। आज की युवा पीढ़ी के साथ-साथ यहां आवागमन करने वाले लोग भी इस विरासत के महत्व से अनभिज्ञ हैं। क्रमवार नगर निगम के सभी प्रवेश/निकास द्वार पर बने प्रवेश/ निकास द्वार को सजाया और सजाया जाएगा। महापौर ने बताया कि अब नगर निगम के हर एक मुख्य रोड के प्रवेश द्वार पर स्वागत द्वार या वेलकम गेट मिलेगा। जिस पर या समीप एक नोटिस बोर्ड या शिलापट्ट पर अपने ऐतिहासिक/ आध्यात्मिक यादगारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने यह भी बताया कि
नगर निगम को अस्तित्व में आए करीब चार साल से भी अधिक का समय हो गया है। नगर निगम में आयुक्त से लेकर अन्यान्य कनिष्ठ पदों पर नियुक्तियों के बाद कार्य सुचारू रूप से होने लगा है। नगर निगम बोर्ड की बैठक पारित प्रस्ताव के आलोक में पहले साइन बोर्ड लगाने का कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत बेतिया मोतिहारी रोड 727 राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रवेश द्वार पर वेलकम गेट लगाए जाएंगे। इसके अलावा मनुआ पुल के पास बगहा योगापट्टी रोड, सरिसवा रोड, बैरिया व नौतन रोड आदि में ऐसे ही वेलकम गेट लगाए जाएंगे। जिन पर बेतिया और चंपारण के संस्कृति की अद्भुत छटा नजर आएगी। विभिन्न स्थानों पर प्रवेश द्वार यानी वेलकम गेट पर स्थापित गेट को आकर्षक स्वरूप में सुंदर और यादगार बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes