


बेतिया मोहन सिंह।
बेतिया पुलिस में मात्र 6 घंटे के अंदर अपहृत स्कूली बच्चे को
बरामद कर एक बहुत बड़ी सफलता पाई है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि
15 सितंबर 25 की दोपहर 12:40 में लौरिया थाना के निवासी अनुप कुमार श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय गए अपने 6 वर्षीय पुत्र आर्यन के अपहरण की सूचना दी गई।विद्यालय के शिक्षक को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्चे के बारे में पूछताछ किए जाने की बात भी बताई गई।
तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेतिया सदर 1 के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया।
सर्वप्रथम शिक्षक को आए कॉल का विश्लेषण किया गया।
इसी बीच मानवीय इनपुट भी विकसित किया गया।विद्यालय के विद्यार्थी,अन्य शिक्षक एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ से स्पष्ट हुआ कि बच्चे को ले जाने वाला व्यक्ति पीला टी शर्ट पढ़ना हुआ था जोकि विद्यालय के सामने से ही बच्चे को ले गया।
अंततः तकनीकी और मानवीय इनपुट पूरी तरह मैच कर गया और अभियुक्त चिन्हित कर लिया गया।तकनीकी इनपुट से इन दोनों नंबर का लाइव लोकेशन गोरखपुर के आसपास प्राप्त हुआ।
अभियुक्त के जाने की दिशा और समय तथा लोकेशन से यह निष्कर्ष निकला कि संभवतः रामनगर स्टेशन से अवध असम एक्सप्रेस से अभियुक्त गोरखपुर गया है।
तत्काल वरीय पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा वरिष्ठ रेल पदाधिकारियों तथा गोरखपुर रेल GRP और वरीय पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से मदद मांगी गई और सूचना साझा की गई।अभियुक्त और बच्चे का फोटो भी भेजा गया।
रेल GRP और गोरखपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद किया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अतः इस कांड का सफल उद्भेदन मात्र 6 घंटों के भीतर कर लिया गया। अग्रतर अनुसंधान जारी है।
लेकिन आश्चर्य की बात है यह है कि अभियुक्त का नाम गौन रखा गया है।


