Sunday, June 14, 2026
Homeबेतियाभारत नेपाल के सीमावर्ती थाना सहोदर से एस एस बी ने किया...

भारत नेपाल के सीमावर्ती थाना सहोदर से एस एस बी ने किया 101 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

बेतिया मोहन सिंह।
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को SSB 44वीं बटालियन भतुजला के जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है। जवानों ने पिलर संख्या 433 के समीप से 101 किलो गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान जवानों को देखते ही तस्कर बोरे छोड़कर फरार हो गए। बरामद गांजा को SSB ने सहोदरा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

:

जानकारी के मुताबिक SSB को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा पार से मादक पदार्थों की बड़ी खेप भारत लाने की कोशिश की जा रही है। सूचना के आधार पर जवानों ने सीमा क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर पड़ी और जवानों ने दबिश दी। खुद को घिरता देख तस्कर बोरे को छोड़कर भाग निकले। मौके पर जब्त गांजा का वजन 101 किलो पाया गया, जिसकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है।

SSB द्वारा सौंपे गए गांजा की जब्ती सूची तैयार

सहोदरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि SSB द्वारा सौंपे गए गांजा की जब्ती सूची तैयार कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार तस्करों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes