Sunday, June 21, 2026
Homeबेतिया20 किलो चरस के साथ एक महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार,दो मोटर...

20 किलो चरस के साथ एक महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार,दो मोटर साइकल जप्त

बेतिया मोहन सिंह।
28नवबर 25 को समय 20:15 बजे थानाध्यक्ष मझौलिया पु०नि० अवनीश कुमार अपने थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ छापामारी / वाहन चेकिंग में प्रस्थान किये थे। छापामारी के क्रम में समय 22:20 बजे ग्राम माधोपुर, आजाद नगर, वार्ड नं0-10 में किसान ग्रीन प्लांट नर्सरी के पास थे तो मोतीहारी की ओर से आ रही दो मोटरसाईकिल पर सवार चार लोग पुलिस बल को देखकर मोटरसाईकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे। तत्पश्चात् संदेह होने पर उपलब्ध बल की सहायता से दोनों मोटरसाईकिल पर सवार चारों लोगो को घेरा में लेकर पुछताछ करने पर एक काला एवं लाल रंग के अपाची मोटरसाईकिल जिसका रजि नं०-BR05BN6361 पर दो व्यक्ति जिसमे पीछे बैठे व्यक्ति बीच में एक पीला रंग का थैला लिए हुए था। उक्त दोनों व्यक्ति से उनका नाम पता पूछताछ करने अपना नाम 1. रूपेश कुमार, उम्र 24 वर्ष, पे० चोकट ठाकुर, साकिन कटहा लोकनाथपुर, थाना मुफस्सिल मोतिहारी एवं 2. नागेन्द्र ठाकुर, उम्र 42 वर्ष, पे० स्व० अंबिका ठाकुर, साकिन सेमरहीया, थाना छौड़ादानों, जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी बताया गया। उन दोनों पीला रंग के थैले में मादक पदार्थ चरस होना बताया गया। तत्पश्चात दूसरी TVS SPORT मोटरसाईकिल जिसका रजि नं०-BR05AU9818 पर एक पुरुष तथा एक महिला बैठी हुये थे जिनका नाम पता पुछने पर 3. चिराग अली अंसारी, उम्र 45 वर्ष, पे० स्व० अली हसन अंसारी, साकिन मठवा, थाना तुरकौलिया, जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी एवं 4. रेखा देवी उर्फ सिंहासनी देवी, पति दीपक राम उर्फ दीपलाल राम, साकिन बहिलवाड़ा, थाना सरैया, जिला मुजफ्फरपुर बताया गया। बैग में रखे समान के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा बताया गया कि बैग में मादक पदार्थ चरस है। स्वतंत्र साक्षियों के समक्ष दोनों बैग की तलाशी लेने पर कुल बरामद 35 पैकेट चरस जैसा मादक पदार्थ का कुल वजन-20.110 किलोग्राम पाया गया। जिसे विधिवत जप्त करते हुए उपरोक्त चारों अभियुक्तो को एन०डी० पी०एस० की धारा-8/20(b)(ii) (c)/25/29 के अंतर्गत आरोपित करते हुए बारी-बारी से विधिवत गिरफ्तारी ज्ञाप तैयार कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी :-

  1. रूपेश कुमार, उम्र 24 वर्ष, पे० चोकट ठाकुर, साकिन कटहा लोकनाथपुर, थाना मुफस्सिल मोतिहारी, जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी।
  2. नागेन्द्र ठाकुर, उम्र 42 वर्ष, पे० स्व० अंबिका ठाकुर, साकिन सेमरहीया, थाना छौड़ादानो, जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी।
  3. चिराग अली अंसारी, उम्र 45 वर्ष, पे० स्व० अली हसन अंसारी, साकिन मतवा, थाना तुरकौलिया, जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी ।
  4. रेखा देवी उर्फ सिंहासनी देवी, पति दीपक राम उर्फ दीपलाल राम, साकिन बहिलवाडा, थाना सरैया, जिला

मुजफ्फरपुर।

f Bettiah PoliceWC

bettiahpolice

@Bettiah_Police

बरामदगीः-

1 35 पैकेट में कुल वजन-20110 किलोग्राम चरस ।

2 अपाची मोटरसाईकिल जिसका रजि नं०-BR05BN6361

  1. TVS SPORT मोटरसाईकिल जिसका रजि नं0 BR05AU9818
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes