Monday, April 20, 2026
Homeबेतियाकुमार बाग थाना क्षेत्र से लापता पांच नाबालिक लड़कियों की घटना पर...

कुमार बाग थाना क्षेत्र से लापता पांच नाबालिक लड़कियों की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए चनपटिया विधायक ने की सकुशल वापसी की मांग

बेतिया मोहन सिंह।

चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने एक विज्ञप्ति जारी कर कुमार बाघ थाना क्षेत्र से लापता पांच नाबालिग लड़कियों के संबंध चिन्ता व्यक्त करते हुए सरकार से सकुशल वापसी की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि
कुमार बाग थाना क्षेत्र में पाँच नाबालिग बेटियों के लापता होने की घटना अत्यंत गंभीर और चिंता जनक है। इस घटना ने पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

मैं पीड़ित परिवारों के दर्द को समझता हूं और उनके साथ मजबूती से खड़ा हूं। मैं लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हूं और इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहा हूं।

सरकार से मेरी स्पष्ट मांग है कि बच्चियों की सकुशल बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। अपराधियों में कानून का खौफ होना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मैं आश्वस्त करता हूं कि पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और इस मामले को विधानसभा में भी मजबूती से उठाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes