


बेतिया मोहन सिंह।
पश्चिम चंपारण जिला के नौ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार तथा बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन चुनाव केदो पर घूम-घूम कर निरीक्षण करते रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण में शाम 5:00 बजे तक 69.02% मतदान होने की खबर है।


