Thursday, April 16, 2026
Homeबिहारमझौलियाकस्तूरबा कुष्ठ कॉलोनी में मानवता की मिसाल, डॉक्टर आर. कुमार अनुपम ने...

कस्तूरबा कुष्ठ कॉलोनी में मानवता की मिसाल, डॉक्टर आर. कुमार अनुपम ने बांटे कंबल

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया। प्रखंड स्थित कस्तूरबा कुष्ठ कॉलोनी में ठंड के मौसम को देखते हुए एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभावती शिशु हेल्थ केयर मझौलिया के निदेशक एवं प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. कुमार अनुपम ने कॉलोनी में रहने वाले दर्जनों कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल का वितरण किया। इस पहल से जरूरतमंद मरीजों को ठंड से राहत मिली और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखी।कंबल वितरण के दौरान डॉ. अनुपम ने कहा कि दीन-दुखियों और असहायों की सेवा ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग अब पूरी तरह इलाज योग्य है, फिर भी सामाजिक भेदभाव के कारण मरीज उपेक्षा का शिकार होते हैं। समाज को चाहिए कि ऐसे लोगों के प्रति संवेदना और सहयोग की भावना विकसित करे।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना इसका उद्देश्य होना चाहिए। इस अवसर पर कॉलोनी के कई मरीजों ने कंबल पाकर आभार जताया। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes