Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियामझौलिया में बीडीओ ने विद्यालय शिक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक

मझौलिया में बीडीओ ने विद्यालय शिक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार द्वारा मझौलिया प्रखंड के सीताराम +2 उच्च विद्यालय, लाल सरैया में विद्यालय के शिक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक कार्यों का निरीक्षण किया तथा शिक्षण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।निरीक्षण के क्रम में डॉ. राजीव रंजन कुमार ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यालय में लगाए गए फूलों की बागवानी की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल न केवल विद्यालय की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि विद्यार्थियों में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करती है।
बीडीओ ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यालय में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखें और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।बैठक में शिक्षकों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वच्छता व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर बल दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, उपेंद्र कुमार पासवान, मो. एजाजुल हक सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes