Tuesday, July 28, 2026
Homeबिहारमझौलियामझौलिया की नई अंचलाधिकारी बनीं डॉली कुमारी, कहा- छात्रों के प्रमाणपत्र और...

मझौलिया की नई अंचलाधिकारी बनीं डॉली कुमारी, कहा- छात्रों के प्रमाणपत्र और भूमि मामलों के त्वरित निष्पादन को मिलेगी प्राथमिकता

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया। प्रखंड में नई अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने अपनी उपस्थिति में उन्हें पदभार सौंपा और विभागीय कार्यों की जानकारी दी। पदभार ग्रहण के दौरान अंचल कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे।पदभार संभालने के बाद नई अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता स्कूली छात्र-छात्राओं से जुड़े कार्यों का समयबद्ध निष्पादन होगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के आवासीय, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों का निर्गमन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि उन्हें शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। दाखिल-खारिज, नामांतरण, परिमार्जन तथा अन्य राजस्व मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटाने का प्रयास किया जाएगा। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए आम लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा।नई अंचलाधिकारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय आएं। उनकी शिकायतों का नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes