Tuesday, July 28, 2026
Homeबिहारमझौलियामझौलिया में चोरों का तांडव: एक ही रात में उड़ाई 59 लाख...

मझौलिया में चोरों का तांडव: एक ही रात में उड़ाई 59 लाख की संपत्ति, जांच में जुटे बेतिया एसडीपीओ 01 अजीत कुमार

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर भट्ट टोला वार्ड संख्या-15 में अज्ञात चोरों ने बीती रात कृष्ण किशोर सिंह उर्फ मोहन सिंह के घर को निशाना बनाकर एक भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। शातिर चोरों ने घर के मुख्य ग्रील और सुरक्षा जाली को काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर लॉकर में रखे करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के भारी आभूषण और लगभग 9 लाख रुपये की भारी नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए।इस बड़ी वारदात से पूरे भट्ट टोला इलाके के ग्रामीणों में भारी दहशत और आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही बेतिया एसडीपीओ 01 अजीत कुमार और मझौलिया पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार पुलिस दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची।एफ एस एल टिम भी मौके पर पहुंच हर पहलु पर जाँच की ।पुलिस टीम ने घटनास्थल का सघन मुआयना किया पीड़ित परिवार सहित आसपास के लोगों से गहन पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने और संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी कर चोरों की पहचान व जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes