Thursday, April 23, 2026
Homeबेतिया13 फरवरी को जिलास्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन।

13 फरवरी को जिलास्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन।

युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर।

बेतिया मोहन सिंह।

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण द्वारा जिलास्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन दिनांक 13 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह मेला सरकारी आईटीआई, चेक पोस्ट, बेतिया के प्रांगण में आयोजित होगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न व्यवसायों और करियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना है। मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो युवाओं का चयन उनकी योग्यता एवं कौशल के आधार पर करेंगी।

इस रोजगार मेले में हरिनगर शुगर मिल्स, एचपीसीएल बॉयोफ्यूल लिमिटेड, लौरिया,

श्रीगोपाल मोटर्स, बेतिया, फ्रिडम मोबिलिटी एकेडमी, पश्चिम चम्पारण, श्री नंदिनी ज्वेलर्स, हरिओम फीड्स, गोपालगंज सहित अन्य कंपनियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया की जाएगी।

जिला नियोजनालय की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र, बायोडाटा एवं पहचान पत्र के साथ समय पर मेले में पहुंचें, ताकि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes