Tuesday, June 23, 2026
Homeबेतियालाल सरैया थैलेसरी चौक पर साइकिल दुकान में चोरी, नकद और सामान...

लाल सरैया थैलेसरी चौक पर साइकिल दुकान में चोरी, नकद और सामान गायब

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल
रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया थैलेसरी चौक के समीप स्थित एक साइकिल की दुकान में बुधवार की देर रात चोरी की घटना सामने आई है। दुकान मालिक प्रमोद प्रसाद ने सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली और नीचे का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि दुकान से नकद पैसे के साथ-साथ कई जरूरी साइकिल पार्ट्स और अन्य सामान गायब थे। दुकान का ताला बाहर से सुरक्षित दिख रहा था, लेकिन चोरों ने नीचे का लकड़ी का हिस्सा तोड़कर अंदर प्रवेश किया था।घटना की सूचना तुरंत मझौलिया थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और चोरी में उपयोग किए गए तरीके को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर देर रात के समय इलाके की निर्जनता का फायदा उठाकर दुकान में घुसे होंगे।
दुकानदार प्रमोद प्रसाद ने बताया कि दुकान से नगद दो हजार रुपए और सामान चोरी हुआ है, इसकी सूची तैयार की जा रही है। स्थानीय लोगों ने रात में गश्ती बढ़ाने और चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश की जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes