Tuesday, June 23, 2026
Homeबेतियाआदर्श चुनाव आचार संहिता की पाबंदियां खत्म होने के बाद अब लंबित...

आदर्श चुनाव आचार संहिता की पाबंदियां खत्म होने के बाद अब लंबित विकास कार्यों की गति करें तेज:गरिमा

नगर थाना रोड मुख्य नाला उड़ाही/सफाई का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर के दिया विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश,

बोलीं महापौर कल 21 नवंबर की बैठक में संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था की होगी समीक्षा,

बेतिया मोहन सिंह।

विगत विधान सभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता की पाबंदियां खत्म होने के बाद नगर निगम क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों की गति विधियां तेज होती दिख रहीं हैं। गुरुवार को नगर के टाउन थाना रोड में मुख्य नाला की उड़ाही/सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई व्यस्था में और गुणात्मक सुधार का निर्देश दिया। इसके साथ ही महापौर ने कहा कि विगत विधान सभा चुनाव को लेकर प्रभावी आदर्श आचार संहिता की पाबंदियों के समाप्त हो जाने के बाद बीते माह से लंबित पड़ी दर्जनों विकास योजनाओं को अब गति देने की दरकार है। निरीक्षण के क्रम में महापौर ने सभी प्रकार के विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।इसी के साथ महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि कल 21 नवंबर शुक्रवार को आहुत सशक्त स्थाई समिति की बैठक में संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के साफ सफाई व्यस्था की समीक्षा की जाएगी।इसके साथ विभिन्न वार्डों में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए खराब पड़े हाई मास्ट और एलईडी लाइटों को दुरुस्त करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहुत शीघ्र ही नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी. इधर महापौर श्रीमती सिकारिया आदेश के आलोक में नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने महापौर के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार 21 नवंबर को अपराह्न दो बजे से आहुत बैठक में सभी सदस्य गण की ससमय उपस्थिति का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes