Monday, July 6, 2026
Homeबेतियाजिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न।

बेतिया मोहन सिंह।
10 अक्टूबर 2025 को जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक आहूत की गई।

बैठक का उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दृष्टिगत जिले में मतदान केन्द्रों में आवश्यक परिवर्तन एवं पुनर्गठन के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करना था।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जहाँ भवन जर्जर अथवा अनुपयुक्त पाए गए हैं, अथवा जहाँ नए उपयुक्त भवन उपलब्ध हुए हैं, वहाँ मतदाताओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित मतदान केन्द्रों के स्थान में आवश्यक परिवर्तन हेतु प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इन प्रस्तावों का भौतिक सत्यापन संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा किया गया है।

बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इन प्रस्तावों की जानकारी दी गई तथा उनसे सुझाव आमंत्रित किए गए। विचार-विमर्श के उपरांत सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से प्रस्तावित संशोधनों पर अपनी सहमति प्रदान की।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार जिले में किसी नए सहायक मतदान केन्द्र की आवश्यकता नहीं है और सभी मतदान केन्द्र निर्धारित सीमा के अनुरूप हैं।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और अंत में सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes