


मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत कुर्मी टोला वार्ड -2 में धान की रोपाई के लिए खेत में पानी पटाने के दौरान बिजली का करंट लगने से एक 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जाता है कि खेत में मोटर चलाने के लिए बिजली का तार जोड़ने के दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को घटनास्थल से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहा घायल प्रवीण कुमार को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।मृतक की पहचान लालसरैया वार्ड संख्या-1 निवासी अशफाक आलम के 14 वर्षीय पुत्र तबरेज आलम के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान बखरिया कुर्मी टोला वार्ड संख्या-2 निवासी ध्रुव महतो के 12 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है


