
बेतिया मोहन सिंह। नरकटियागंज अनुमंडल के शिकारपुर स्टेट की निवासी व जीवनधारा नमामि गंगे की जिला अध्यक्ष शीला वर्मा के आवास पर जीवन धारा नमामि गंगे के बैनर तले जल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।जिसमे जल, जंगल,जमीन, बचाओ
धारा को सुंदर व स्वच्छ बनाएं रखने को लेकर जल शपथ दिलवाया गया जो निम्नलिखित हैँ:-मैं पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ लेता हूँ/लेती हूँ।
मै यह भी शपथ लेता हूँ लेती हूँ कि में जल का समुचित उपयोग करूँगा/करूँगी।
तथा पानी की हर एक बूंद का संचयन करूँगा/करूँगी और ‘कैच द रेन’ अभियान को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग दूंगा/ दूंगी।
मैं पानी को एक अनमोल संपदा मानूँगा/मानूँगी और ऐसा मानते हुए ही इसका उपयोग करूँगा करूँगी।
मैं शपथ लेता हूँ लेती हूँ कि मैं अपने परिवारजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोगऔर उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करूँगा/करूँगी।
यह ग्रह हमारा है और हम ही इसे बचा सकते हैं और अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।इसके बाद वृक्षारोपण व कुआं पूजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।वही जीवन धारा नमामि गंगे के जिला अध्यक्ष शीला वर्मा ने अपने सम्बोधन मे बताया की विश्व जल दिवस नारा एवं जागरूकता संदेश
“पानी नहीं,तो जीवन नहीं हैं। साथ ही साथ कार्यक्रम में सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह,महासचिव डॉक्टर नूतन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विनय जायसवाल,
कोषाध्यक्ष बबलू मिश्रा,सचिव सरिता देवी,दीपक महतो,झुनू तिवारी व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।


