Thursday, June 18, 2026
Homeबेतियायोगापट्टी के चौमुखा पंचायत में भीषण आग, करीब दस घर जलकर राख

योगापट्टी के चौमुखा पंचायत में भीषण आग, करीब दस घर जलकर राख

फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश

बेतिया मोहन सिंह।

योगापट्टी प्रखंड के चौमुखा पंचायत के वार्ड संख्या 5 में कल 3जुलाई रात करीब 10 बजे खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे करीब दस घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की शुरुआत चंदिका यादव के घर से हुई, जो देखते ही देखते आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले ली।
घरों में रखे सभी गृह उपयोगी सामान, अनाज, कपड़े व अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही दमकल की गाड़ी, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से राहत व मुआवजे की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes