Sunday, June 21, 2026
Homeबेतिया20 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद, नहीं हो सकी है...

20 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद, नहीं हो सकी है शव की पहचान

बेतिया मोहन सिंह।

कुमार बाग थाना क्षेत्र के लखौरा ग्राम की भुकरहिया सरेह में पोखर के पास झाड़ी में 9 जुलाई बुधवार को पुलिस ने एक 20 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जी एम सी एच बेतिया भेज दिया। जिसकी हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया था। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सर्व सुमन ने बरामद अज्ञात शव के

घटनास्थल का निरीक्षण किया

तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तदोपरांत कुमारबाग थाना का औचक निरीक्षण भी किया गया तथा थानाध्यक्ष एवं उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उक्त दोनों निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, DIU, थानाध्यक्ष कुमारबाग थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes