Thursday, June 25, 2026
Homeबेतियाउप विकास आयुक्त ने पर्यवेक्षण गृह, दत्तक ग्रहण संस्थान एवं बृहद आश्रय...

उप विकास आयुक्त ने पर्यवेक्षण गृह, दत्तक ग्रहण संस्थान एवं बृहद आश्रय गृह का किया निरीक्षण।

बेतिया मोहन सिंह।

उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन ने आज जिले के विभिन्न बाल संरक्षण एवं सामाजिक कल्याण संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यवेक्षण गृह, बरवत सेना, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बानुछापर तथा बृहद आश्रय गृह, कुमारबाग का भ्रमण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने संस्थानों में रह रहे बच्चों एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही आवास, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि संस्थानों में सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं तथा बच्चों एवं लाभार्थियों के समुचित देखभाल, संरक्षण और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने संस्थानों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा संचालित इन संस्थानों का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों एवं लाभार्थियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है, जिसके प्रति किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes