Thursday, June 25, 2026
Homeबेतियाउप विकास आयुक्त ने धूमनगर पंचायत में निर्माणाधीन गोबर गैस प्लांट का...

उप विकास आयुक्त ने धूमनगर पंचायत में निर्माणाधीन गोबर गैस प्लांट का किया निरीक्षण।

बेतिया मोहन सिंह।

उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन ने आज नरकटियागंज प्रखंड के धूमनगर पंचायत स्थित निर्माणाधीन गोबर गैस प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसी से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

उन्होंने कहा कि गोबर गैस प्लांट ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, जैविक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके समय पर निर्माण एवं संचालन से स्थानीय लोगों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध होगा तथा जैविक खाद के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes