
संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
बेतिया मोहन सिंह।
आगामी सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन ने आज चनपटिया प्रखंड के चरगांहां एवं लखौरा पंचायत में प्रस्तावित शिविर स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर स्थल पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, आवागमन तथा विभिन्न विभागों के स्टॉल की प्रस्तावित व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर के आयोजन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक एक ही स्थान पर सुगमता से पहुंचाना है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिविर को सफल एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


