Thursday, June 25, 2026
Homeबेतियाराज खुलने के भय से प्रेमी युगल ने मिलकर की किशोरी की...

राज खुलने के भय से प्रेमी युगल ने मिलकर की किशोरी की हत्या,हत्यारा गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह।

शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राज खुलने के भय से प्रेमी युगल ने मिलकर की थी किशोरी की हत्या। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने बताया कि
21 जून 26 को अमृता देवी पति-रितेश सहनी, सा० डी०के० शिकारपुर, थाना-शिकारपुर, जिला-प० चम्पारण बेतिया शिकारपुर थाना आयी एवं इस आशय का एक आवेदन दी थी कि उनकी लड़की खुशी कुमारी उम्र लगभग 15 वर्ष दिनांक-20 जून 26 को सुबह 10:30 बजे बगल के माया सहनी की नबालिग लड़की अपने साथ लेकर गयी थी। लौटकर घर नही आयी है। वादनी के आवेदन पर शिकारपुर थाना काण्ड सं0-634/26 अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। दिनांक-21.06.26 को 08:30 बजे अमवा टोला सरेह में गन्ना खेत से एक किशोरी का शव बरामद हुआ। प्रारंभ में शव का पहचान नहीं हो सका। सुबह वादनी अमृता देवी थाना आई एवं बतायी कि यह उसकी लड़की खुशी कुमारी का ही शव है। पुलिस अधीक्षक , प० चम्पारण बेतिया के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज के नेतृत्व में काण्ड उद्भेदन हेतु एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय, आसुचना, सी०सी०टी०वी० का अवलोकन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान से काण्ड का सफल उमेदन किया गया। घटना का सारांश यह है कि मृतक जिस विधि-विरूद्ध किशोरी के साथ गयी थी। दोनो साथ-साथ पढ़ती थी। दोनो का दोस्ती था। विधि-विरूद्ध किशोरी का एक युवक प्राथमिकी अभियुक्त निरंजन कुमार से प्रेम संबंध था। विधि-विरुद्ध किशोरी के रिश्ता की जानकारी मृतिका को था।
साथ ही विधि-विरूद्ध किशोरी की के बड़ी बहन का भी एक युवक से प्रेम संबंध है एवं इस बात की भी जानकारी मृतिका को था। मृतिका के मोबाईल में विधि-विरूद्ध किशोरी के बड़ी बहन का एक आपत्तिजनक तस्वीर था। एक दिन मृतिका एवं विधि-विरूद्ध किशोरी के बीच झगड़ा हुआ। मृतिका विधि-विरूद्ध किशोरी को धमकी दी कि तुम्हारे गलत संबंध एवं तुम्हारे बहन के बदन का आपत्तिजनक तस्वीर उजागर कर देगें। इस बात की जानकारों विधि-विरूद्ध किशोरी अपने प्रेमी निरंजन कुमार को दी। विधि-विरूद्ध किशोरी निरंजन को यह भी बोली कि मृतिका तुम्हारे माँ को भी काफी गाली देती है। पुनः विधि-विरूद्ध किशोरी मृतिका को बोली कि तुम्हारा भी आपत्तिजनक तस्वीर निरंजन के पास है। मृतिका का आपत्तिजनक तस्वीर डिलिट कराने के बहाने विधि-विरूद्ध किशोरी मृतिका को सुनसान स्थान पर गन्ना के खेत में ले गयी एवं निरंजन के साथ मुँह एवं गला दबाकर हत्या कर दी।

बरामदगी :-

1 मोबाईल-031

अभिरक्षा में :-

  1. एक विधि-विरुद्ध किशोरी

गिरफ्तारी :-

  1. निरंजन कुमार, पिता-नरेश साह, सा०-कुण्डलपुर बरगजवा, थाना-शिकारपुर जिला-प० चम्पारण बेतिया।

छापामारी दल :-

  1. अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज, प० चम्पारण बेतिया।

पु०नि० संतोष शर्मा पर्यवेक्षी पदाधिकारी शिकारपुर थाना।

  1. 3. पु०नि० मनोज कुमार सिंह थानाध्यक्ष शिकारपुर थाना।

4 पु०नि० रमेश कुमार शर्मा प्रभारी तकनीकी शाखा बेतिया।

  1. पु०अ०नि० सौरभ कुमार तकनीकी शाखा बेतिया।
  2. पु०अ०नि० राकेश कुमार शिकारपुर थाना।
  3. पु०अ०नि० कुमारी एकता सागर शिकारपुर थाना।
  4. पु०अ०नि० जय भगवान कुमार शिकारपुर थाना।
  5. तकनिकी शाखा के कर्मी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes