Thursday, June 25, 2026
Homeबेतियानगर निगम सशक्त स्थायी समिति के नव निर्वाचित 7 सदस्यों में से...

नगर निगम सशक्त स्थायी समिति के नव निर्वाचित 7 सदस्यों में से 6 के बैठक में नहीं आने से बैठक स्थगित,

सदस्य गण के आने का एक घंटा से अधिक इंतजार के बाद महापौर ने अगली तारीख आगामी 6 जुलाई किया है बैठक के लिए पुनः निर्धारित,

बेतिया मोहन सिंह।

नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के नव निर्वाचित 7 सदस्यों में से 6 के नहीं आने से समिति की दूसरी ही बैठक महापौर को स्थगित कर देना पड़ा। इसकी जानकारी देते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के नव निर्वाचित 7 सदस्यों यथा राजकुमार, सहमत अली, कुणाल राज, सविता देवी, ऋतुल प्रिया एवं रूही सिंह में से केवल राजकुमार ही उपस्थित रहे। समिति की पदेन सदस्य के रूप वे स्वयं, उपमहापौर, नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि 11:30 बजे से आयोजित होने वाली इस बैठक को कोरम के अभाव में स्थगित घोषित करने से पहले एक घंटे से ज्यादा माननीय सदस्यगण के आने का इंतजार किया गया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि अब बैठक के लिए 6 जुलाई 2026 की तिथि निर्धारित की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes