Thursday, June 18, 2026
Homeबेतियाबखरिया पैक्स चुनाव में गोपीचंद यादव चौथी बार बने अध्यक्ष, 453 मतों...

बखरिया पैक्स चुनाव में गोपीचंद यादव चौथी बार बने अध्यक्ष, 453 मतों से दर्ज की जीत

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत बखरिया पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में गोपीचंद यादव ने भनु यादव को 453 मतों के अंतर से पराजित कर चौथी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया तथा गोपीचंद यादव के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई। मतदान के दौरान मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने गोपीचंद यादव को विजयी घोषित किया। परिणाम सुनते ही समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर एकत्रित होकर खुशी का इजहार करने लगे।
विजय के बाद गोपीचंद यादव ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत बखरिया पंचायत के किसानों और पैक्स सदस्यों के विश्वास की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे किसानों के हितों की रक्षा तथा पैक्स के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। वहीं, प्रशासन की ओर से चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई थी, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes