Wednesday, June 17, 2026
Homeबेतियाउज्जैन टोला ईदगाह गली की पीसीसी सड़क व नाला निर्माण की 34.93...

उज्जैन टोला ईदगाह गली की पीसीसी सड़क व नाला निर्माण की 34.93 लाख वाली योजना पर 8 जून तक करें दावेदारी:गरिमा

नगर आयुक्त द्वारा जारी निविदा आमंत्रण अधिसूचना में शामिल महत्वपूर्ण योजना की महापौर ने साझा की विस्तार से जानकारी,

नगर निगम क्षेत्र में वार्ड संख्या-24 के लिए प्रस्तावित पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य के संवेदक को तीन माह में पूरा करना होगा कार्य,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि वार्ड संख्या-24 क्षेत्र में उज्जैन टोला ईदगाह गली की पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण की 34.93 लाख वाली योजना पर इच्छुक संवेदक सोमवार 8 जून तक अपनी दावेदारी विहित प्रक्रिया के तहत अपलोड कर सकते हैं।
नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित के स्तर से जारी ई-टेंडर सूचना के अनुसार इस योजना की प्राक्कलित राशि 34 लाख 93 हजार 500 रुपये निर्धारित की गई है।निविदा में शामिल कार्य के अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित कविवर नेपाली चौक मस्जिद के बगल से इदगाह वाली गली के सुप्रिया शॉर्टकट रोड में मोहम्मद हसीम के घर से दयाशंकर प्रसाद के मकान तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कराया जाना नगर निगम बोर्ड से पारित किया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना को नगर क्षेत्र की आधारभूत संरचना व्यवस्था को और मजबूत करने तथा जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानते हुए नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि जारी विज्ञप्ति के अनुसार संवेदकों को अपनी निविदा ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से 8 जून को अपराह्न 3 बजे तक अपलोड करनी होगी। तकनीकी निविदा 9 जून को खोली जाएगी, जबकि वित्तीय निविदा तकनीकी प्रक्रिया में सफल प्रतिभागियों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार खोली जाएगी। निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने की निर्धारित समयसीमा कार्यादेश जारी होने की तिथि से तीन माह निर्धारित की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes