Thursday, April 23, 2026
Homeबेतियागोली मारकर एक युवक की हत्या

गोली मारकर एक युवक की हत्या


पूर्व में भी युवक पर चाकू से हो चुका था जानलेवा हमला,

बेतिया मोहन सिंह। शिकारपुर थाना क्षेत्र के
नरकटियागंज में नंदपुर ढाला स्थित रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक की ओर गए लोगों की युवक के शव पर पड़ी और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है मृतक की पहचान वार्ड संख्या 7 निवासी विजय साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम 7 बजे अपने घर से युवक पान खाने निकला था उसके बाद से वह गायब हो गया शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव मिला पुलिस ने शव के पास एक कट्टा बरामद किया है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि पुरानी रंजिश में ही युवक की हत्या की गई है इससे पूर्व दो माह पहले भी युवक को चाकू से गोदकर रेलवे ट्रैक के किनारे फेक दिया गया था हालांकि युवक की जान बच गई थी। मामले में 3 युवकों को जेल भेजा गया था। लेकिन घटना में शामिल एक युवक फरार चल रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है उधर घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया मृतक की पत्नी ने बताया कि चाकू बाजी के घटना के बाद आरोपियों के परिजनों द्वारा बार बार केश उठाने की धमकी दी जा रही थी इसकी सूचना पुलिस को दी गई है लेकिन पुलिस आश्वाशन देकर पल्ला झाड़ लेती थी। आज उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या में शामिल अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कि है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का शख्त निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes