Monday, April 27, 2026
Homeबेतियामनरेगा में 100 दिनों की जगह "वीजी जी राम जी" में 125...

मनरेगा में 100 दिनों की जगह “वीजी जी राम जी” में 125 दिनों की रोजगार गारंटी स्वागत योग्य:गरिमा

राज ड्योढ़ी में आयोजित‘विकसित भारत @ 2047’ की पांच दिनी चित्र प्रदर्शनी सह जन-जागरूकता अभियान समापन समारोह में बोलीं महापौर,

सबका साथ-सबका विकास और “सबका सम्मान-जीवन जीवन आसान” जैसे केंद्र और राज्य सरकार के संकल्प का महापौर ने किया स्वागत,

बेतिया मोहन सिंह।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना द्वारा द्वारा नगर के राज ड्योढ़ी परिसर में आयोजित‘विकसित भारत @ 2047’ विषयक पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जन-जागरूकता अभियान का बुधवार को समारोह पूर्वक समापन किया गया। 24 से 28 जनवरी तक आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य आज़ादी के अमृत काल में केंद्र सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की विकासपरक सोच को आम नागरिकों तक सीधे और प्रभावी माध्यम से पहुंचाना रहा। चित्रों, संवादों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना से जोड़ा गया।
इस जन जागरूकता अभियान का मुख्य केंद्रबिंदु “वीजी जी राम जी” अर्थात विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 रहा। जिसे पूर्ववर्ती मनरेगा का उन्नत और विस्तारित स्वरूप माना जा रहा है। समापन समारोह की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम महापौर, गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि इस अधिनियम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में गारंटीशुदा रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिवस कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण परिवारों को अधिक रोजगार सुरक्षा के साथ स्थायी आजीविका का अवसर मिलेगा। उन्होंने ऐसे अभियानों को आमजन और सरकार के बीच सेतु बताया।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के उप निदेशक लौकिक पारिख ने अपने संबोधन में कहा कि
“वीजी जी राम जी” योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, पलायन रोकने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से गांवों में विकास कार्यों के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान भारतीय डाक विभाग, बेतिया द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से 150 बाल आधार, 50 सुकन्या समृद्धि खाते और 40 डाक बीमा सहित विभिन्न सेवाएं ऑन-स्पॉट प्रदान की गईं। इसके साथ ही निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ लगभग 270 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। ‘संदेश टू प्रधानमंत्री’ अभियान के तहत नागरिकों ने पोस्टकार्ड भेजकर अपने सुझाव और विचार प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाए।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन क्विज प्रतियोगिता, परिचर्चा, संवाद कार्यक्रम, लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाट्य मंचन तथा जादू के माध्यम से योजनाओं का रोचक प्रचार किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ग्यास अख्तर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सह समाचार संपादक, डीडी न्यूज, जावेद अंसारी के द्वारा किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes